Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

१०३ किलो गांजा सहित बोलेरो और चालक पकड़े गए

 

१९ मार्च, मंगलवार, हेटौंडा । जिला प्रहरी कार्यालय मकवानपुर ने बताया कि यहाँ एक दिन पहले १८४ किलो गांजा बरामद किया गया था और आज फिर से १०३ किलो गांजा सहित एक बोलेरो नियन्त्रण में लिया गया है । प्रदेश नं. ३ पुलिस कार्यालय और जिला प्रहरी कार्यालय मकवानपुर से प्रहरी निरीक्षक पवनकुमार झा के नेतृत्व में परिचालित टोली ने मकवानपुर जिला राक्सिराङ्ग गाउपालिका–५ बिर्खे खोला के समिप से ग१ज ७२१९ नम्बर का बोलेरो जिप सहित उक्त गाँजा बरामद किया है ।
पता चला है कि कि यक्त बोलेरो जिप मकवानपुर जिला राक्सिरांग गांवपालिका–९ का २४ वर्षीय पूर्णबहादुर थिंग का है । उसने ५ बोरा में १३ पैकेट बना कर जिप में रख कर कहीं ले जा रहा था, उसी अवस्था में बोलेरो सहित १०३ किलो गांजा प्रहरी ने बरामद किया । मकवानपुर प्रहरी प्रमुख मुकेश सिंह ने बताया कि गांजा, संलग्न व्यक्ति और गाडी के संबंध में आवश्यक अनुसंधान जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *