Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तुर्की में 6.4 रिक्टर स्केल का भूकंप

 

अंकारा, एजेंसी।

 

तुर्की में बुधवार सुबह भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए। यहां 6.4 रिक्टर स्केल के भूकंप से लोग सहम गए। भूकंप की जांच करने वाली यूरोपीय एजेंसी ने यह जानकारी दी है।

खबर है कि भूकंप तुर्की के पश्चिमी शहर डेनिज्ली में आया। तुर्की के डिजास्टर एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट अथॉरिटी ने बताया कि स्थानीय समय के अनुसार सुबह 9.34 बजे आसिपायम जिले में यह भूकंप आया। भूकंप का केंद्र जमीन से सिर्फ 11.3 किमी की गहराई में था।

यह भी पढें   पाकिस्तान में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके

भूकंप के बाद दो आफ्टरशॉक भी महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता 4.8 और 4.5 रिक्टर स्केल थी। भूकंप इतना जबरदस्त था कि झटके पडोसी प्रोविंस इजमियर और एंटाल्या में भी महसूस किए गए।

भूकंप के बाद मीडिया से बात करते हुए आसिपायम के मेयर हुलुसी सेवकन ने बताया कि अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। किसी को चोट भी नहीं आयी है। खबरें हैं कि लकड़ी के कुछ घरों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि आगे कोई नुकसान न हो, इसके लिए जरूरी कदम उठा लिए गए हैं।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed