Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रुपन्देही युवा समूह द्धारा होली मिलन तथा वृद्धा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

 

महेश गुप्ता, भैरहवा,नेपाल | रुपन्देही जिला भैरहवा में रूपंदेही युवा समूह द्वारा होली के शुभ अवसर पर वृद्धा माता ,पिता का चरण छूकर किया सम्मान |  कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि क्षेत्र नंबर 4 सांसद प्रमोद यादव, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी आनंद प्रसाद गुप्ता , क्षेत्र नंबर 3 विधायक संतोष पाण्डेय थे । कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि क्षेत्र नंबर 4 संसाद प्रमोद यादव ने कहा की माँ ,बाप का सम्मान ही कर्म की पूजा है | उन्होंने सत्य साई वृद्धा आश्रम में प्रत्येक वर्ष 5कुन्टल चावल 25 हजार नगदी सहयोग देना का आश्वासन दिया  । विशिष्ठ अतिथि समाज सेवी आनन्द प्रसाद गुप्ता ने कहा कि माँ का कर्ज कोई भी औलाद नहीं चूका पायेगा जो अपने कोख में 9 महीना रख कर जन्म देती है । उन औलाद को शर्म आना चाहिये जो माँ 9 महीने अपने कोख में रख कर जन्म देती उनका कर्ज नहीं चूका पाते है।

यह भी पढें   पत्रकार खेम भंडारी को गिरफ्तार

क्षेत्र नंबर 3 विधायक संतोष पाण्डेय ने कहा कि गर्व की बात है जो आज युवा अपनी कर्म का रंग दिखा कर वृद्धा सम्मान कार्यक्रम का आयोजना किया है मैं उनका हिर्दय से सम्मान करता हूँ। समाज सेवी अमित गुप्ता ने कहा कि आज होली के शुभाअवसर में बूढ़े माँ बाप को ख़ुशी देकर सम्मान किया यह ख़ुशी की बात है। कार्यक्रम संयोजक आकाश कांदू, संजय कांदू रहे। कार्यक्रम में उपस्थित रहे समाज सेवी अमित गुप्ता ,श्री राम गुप्ता ,ओम प्रकाश कांदू ,रमेश कांदू ,हरि कांदू, विंध्यवासिनी गुप्ता ,माया खरेल, प्रकाश हरिजन ,आकाश कांदू संजय कांदू ,अभिषेक जयसवाल, किशन जयसवाल, खुशबु क्षेत्री ,सद्दाम खान,विशाल मिश्रा ,प्रेम चौधरी ,अजय गुप्ता ,संजय कांदू ,श्रीमत कौर ,कार्यक्रम संचालक विशाल श्रीवास्तव , कार्यक्रम रुपन्देही युवा समूह के जिला अध्यक्ष विशाल गुप्ता के अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *