Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ठगी करनेवाला मेडिकल कॉलेज उपकुलपति द्वारा ही संरक्षित

 

काठमांडू, २१ मार्च । विद्यार्थियों से अवैध रुप में लाखों वसूल कर ठगी करनेवाला मेडिकल कॉलेज को संरक्षण करनेवाले अन्य कोई नहीं, त्रिभुवन विश्वविद्यालय के ही उपकुलपति तीर्थराज खनियां हैं । ठगी करनेवाला कॉलेज के विरुद्ध विद्यार्थी और अभिभावक की ओर से बारबार शिकायत करने पर भी उपकुलपति खनिया की ओर से कोई भी सुनुवाई नहीं हो रही है । जिसके चलते ठगी करनेवाले कॉलेजों की मनोबल में वृद्धि हो रही है ।
विद्यार्थियों की शिकायत और त्रिवी अनुमगन निर्देशनालय द्वारा किया गया छानबिन के दौरान पता चला है कि गत साल की शैक्षिक सत्र में मेडिकल कॉलेजों ने अवैध रुप में लाखों वसूल किया है । शिकायत और छानबिन समिति द्वारा सार्वजनिक प्रतिवेदन कार्यान्वयन के लिए खनियां अनिच्छुक दिखाई दे रहे हैं । उपकुलपति खनियां को रजिष्ट्रार डिल्लीराज उप्रेती ने भी साथ दिया है । यह समाचार आज प्रकाशित कान्तिपुर दैनिक में है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com