Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुरक्षा चुनौती बढ़ गई, सतर्क रहने के लिए गृह मन्त्रालय द्वारा आग्रह

 

काठमांडू, २१ मार्च । गृह मन्त्रालय को मानना है कि विप्लव समूह के कारण भीआईपी लोगों के ऊपर सुरक्षा चुनौती बढ़ गई है । इसीलिए गृह मन्त्रालय ने भीआईपी लोगों को अनुरोध किया है कि सार्वजनिक सभा–समारोह में सहभागी होते वक्त विशेष सतर्कता अपनाया जाए । विप्लव समूह के ऊपर प्रतिबन्ध लगाने के बाद सम्भावित अप्रिय घटना को अनुमान करते हुए इस तरह का आग्रह किया गया है ।
गृह मन्त्रालय द्वारा भीआईपी लोगों के नाम में प्रेषित पत्र में कहा गया है कि वर्तमान विषम परिस्थित को मध्यनजर करते हुए अति अनिवार्य कार्यक्रम के अलवा अन्य कार्यक्रम में सहभागी ना होने से ही ठीक रहेगा, सहभागी होना ही है तो विशेष सतर्कता अपनाया जाए । समाचार स्रोत का कहना है कि मन्त्रालय ने उपत्यका से बाहर आयोजित कार्यक्रम में सहभागी ना होने के लिए आग्रह किया है ।
विशेषतः राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमन्त्री और मन्त्रियों को विशेष सतकर्ता अपनाने के लिए कहा गया है । उपराष्ट्रपति कार्यालय स्थित उच्च स्रोत को उल्लेख करते हुए आज प्रकाशित नेपाल समाचारपत्र में यह समाचार प्रकाशित है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com