Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

होली मनाते वक्त काठमांडू में २ युवा की मौत, ३ गम्भीर घायल

 

काठमांडू, २१ मार्च । होली पर्व मनाते वक्त दुर्घटना होने से काठमांडू उपत्यका में बुधबार २ लोगों की मौत हो गई है और ३ गम्भीर घायल हुए हैं । नेपाल पुलिस से प्राप्त सूचना अनुसार होली पर्व में अनियन्त्रित सवारी साधन चलाने के कारण स्वयम्भु और सातदोबाटो में हुए दुर्घटना में काठमांडू कीर्तिपुर निवासी ३१ वर्षीय सुनील शाही और ललितपुर (गोदावरी) निवासी १७ वर्षीय सचिन श्रेष्ठ की मौत हो गई है ।
घायल ३ लोगों की उपचार स्वयम्भु स्थित मनमोहन मेमोरियल अस्पताल और सातदोबाटो स्थित समेरु अस्पताल में हो रहा है । महानगरीय ट्राफिक पुलिस महाशाखा काठमांडू के अनुसार होली में रंग खेलते हुए अनियन्त्रित सवारी चलाने के कारण बुधबार काठमांडू में १० सवारी दुर्घटना हुई है । महाशाखा ने यह भी कहा है कि अनियन्त्रिण सवारी चलानेवाले ९१८ चालकों को कारवाही की गई है । उसमें से ९०५ मोटरसाइकिल है और १३ चार चक्के गाडी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com