Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संघीयता और गणतन्त्र के संबंध में जनमतसंग्रह करने के लिए कांग्रेस तैयार

 

काठमांडू, २१ मार्च । नेपाली कांग्रेस के महामन्त्री डा. शशांक कोइराला ने कहा है कि नेपाली जनता संघीयता और गणतन्त्र चाहते हैं या नहीं, इस विषय में नेपाली कांग्रेस जनमतसंग्रह करने के लिए तैयार है । होली पर्व के अवसर पर बुधबार अपने ही निवास में आयोजित शुभकामना आदान–प्रदान कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता के साथ–साथ संघीयता और गणतन्त्र के बारे में भी जनमतसंग्रह कराना चाहिए ।
स्मरणीय है, लम्बे समय से महामन्त्री कोइराला कह रहे हैं कि नेपाल को धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बनाना है या पुनः हिन्दू राष्ट्र ही कायम रखना है, इसमें जनमत संग्रह होनी चाहिए । ऐसी ही पृष्ठभूमि में उन्होंने प्रथम बार संघीयता और गणतन्त्र के संबंध में भी जनमतसंग्रह का बात किया है । उनका मानना है कि धर्म, संघीयता और गणतन्त्र के संबंध में जनमतसंग्रह करते वक्त पार्टी की हस्तक्षेप नहीं होनी चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed