सानिमा बैंक का शेयर बिक्री खोला गया है
२१ मार्च, गुरुवार, काठमांडू । सानिमा बैंक का संस्थापक सेयर का बिक्रि खोला गया है । २७ लाख १८ हजार ८ सौ ३५ कित्ता सेयर सर्वसाधारण के लिए आज से अर्थात चैत ७ गते से बिक्री चालु किया गया है । इस सेयर के लिये चैत २५ गते तक आवेदन दिया जा सकता है । आवेदन बिक्रि प्रबन्धक सानिमा क्यापिटल नारायणचौर नक्साल पहुंचकर प्रतिकिता कितने दर में लेना चाहते हैं, उसका मूल्य तय कर के गोप्य शिलबंदी आवेदन पेश करना होता है । आवेदन फारम का शुल्क ५०० रुपैया है और वह सानिमा क्यापिटल में मिलता है । सेयर का न्युनतम मूल्य १८० रुपैया निश्चित किया गया है इसलिये इससे अधिक मूल्य अंकित करके आवेदन देना उचित है । सानिमा बैंक को चालु आर्थिक वर्ष के द्वितीय त्रैमास में १८.२४ प्रतिशत का लाभ हुआ है । इसका प्रतिशेयर आम्दानी २४ रुपैया ६२ पैसा है । प्रतिशेयर नेटवर्थ १३३ रुपेया ०४ पैसा है ।

