२४ घंटा में ही महामन्त्री कोइराला यू–टर्न !
चितवन, २१ मार्च । बुधबार अपने ही निवास में आयोजित होली शुभकामकना कार्यक्रम में नेपाली कांग्रेस के महामन्त्री डा. शशांक कोइराला ने कहा था कि संघीयता और गणतन्त्र के संबंध में कांग्रेस जनमत संग्रह करने के लिए तैयार हैं । २४ घंटा भी नहीं हुआ है कि डा. कोइराला अपनी कथन से पूर्ण यू–टर्न हो गए हैं । विहीबार चितवन में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने दावा किया कि उन्होंने ऐसा नहीं बोला है ।
प्रेस युनियन चितवन द्वारा आयोजित कार्यक्रमम में बोलते हुए महामन्त्री डा. कोइराला ने कहा कि जनआन्दोलन की मुख्य उपलब्धी ही संघीयता और गणतन्त्र है, इसीलिए उन्होंने इसके संबंध में जनमतसंग्रह करने का बात नहीं कहा है । उन्होंने कहा– ‘गणतन्त्र और संघीयता जनआन्दोलन की मुख्य उपलब्धी है, इसमें जनमत संग्रह की बात मैंने नहीं किया है ।’ लेकिन उन्होंने कहा कि हिन्दू राष्ट्रके संबंध में जनमत संग्रह हो सकता है, इसके लिए जनता की ओर से ही सरकार में दबाब बनाना चाहिए ।
स्मरणीय है, डा. कोइराला को भावी पार्टी सभापति के रुप में देखा जा रहा है । ऐसी पृष्ठभूमि में कोइराला के ही मुंह से गणतन्त्र और संघीयता में जनमत संग्रह की बात आने के बाद कांग्रेस के भीतर ही उक्त कथन को तीव्र विरोध होने लगा । इसीलिए उन्होंने २४ घंटा के अन्दर ही अपनी कथन को इन्कार करते हुए ऐसा कहा है ।

