Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति भण्डारी द्वारा पांच आयोग में अध्यक्ष नियुक्त

 

२१ मार्च । काठमांडू । राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने आज विभिन्न पाँच संवैधानिक आयोग में अध्यक्ष नियुक्त की हैं । राष्ट्रपति ने संवैधानिक परिषद् के सिफारिस में राष्ट्रिय प्राकृतिक स्रोत तथा वित्त आयोग के अध्यक्ष में बालानन्द पौडेल, राष्ट्रिय समावेशी आयोग के अध्यक्ष में डा.शान्तराज सुवेदी, मधेसी आयोग के अध्यक्ष में विजयकुमार दत्त, थारु आयोग के अध्यक्ष में विष्णुप्रसाद चौधरी और मुस्लिम आयोग के अध्यक्ष पद में समिम मियाँ अन्सारी को नियुक्त की हैं ।
राष्ट्रपति के समुपस्थिति मेंं शीतलनिवास में आज आयोजित विशेष समारोह में आयोग का नवनियुक्त अध्यक्षों को प्रधानन्यायाधीश चोलेन्द्रशम्शेर जबरा ने पद तथा गोपनियता का शपथ कराया । समारोह में उपराष्ट्रपति नन्दबहादुर पुन, कानुन, न्याय तथा संंसदीय व्यवस्थामन्त्री भानुभक्त ढकाल, उपसभामुख शिवमाया तुम्वाहाम्फे, संवैधानिक अङ्ग और सुरक्षा निकाय का प्रमुख तथा नेपाल सरकार का विशिष्ट श्रेणी का पदाधिकारी भी उपस्थित थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com