शिक्षा मन्त्री पोखरेल अस्वस्थ, अस्पताल में भर्ती
काठमांडू, २२ मार्च । शिक्षा मन्त्री गिरिराजमणि पोखरेल अस्वस्थ हो गए है, स्वास्थ्य में समस्या दिखाई देने के कारण उनको बिहीबार पटन अस्पताल में भर्ती की गई है । मन्त्री पोखरेल सुगर के पेसेन्ट हैं और औषधी सेवन कर रहे हैं । चिकित्सकों को कहना है कि कुछ दिन तक उनको अस्पताल में ही रखकर उपचार करना आवश्यक है ।
घटना विवरण अनुसार पिछली बार मन्त्री पोखरेल गण्डकी मेडिकल कॉलेज संबंधी विवाद में विचार–विमर्श कर रहे थे, विहीबार विचार–विमर्श खत्म होने के तुरन्त बाद स्वास्थ्य जाँच के लिए मन्त्री पोखरेल भरोसा अस्पताल पहुँच गए थे । जब चिकित्सकों ने उनको भर्ती होकर उपचार करने के लिए सल्लाह दिए तो भर्ती होने के लिए पाटन अस्पताल पहुँच गए थे ।

