एसईई परीक्षा समाप्त होने तक शिक्षा के कर्मचारियों को पूर्ववत जिम्मेदारी में रहने का निर्देशन
२२ मार्च, शुक्रवार, काठमांडू । सरकार ने समायोजन होकर जाने वाले नेपाल शिक्षा सेवा, शिक्षा प्रशासन समूह के कर्मचारियों को माध्यमिक शिक्षा परीक्षा कक्षा १० (एसईई) अवधि भर पूर्ववत् जिम्मेदारी में रहने के लिये निर्देशन दिया है । शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधि मन्त्रालय ने परीक्षा के संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुये प्रदेश और स्थानीय तह में कार्यरत शिक्षा सेवा के कर्मचारियों को परीक्षा समाप्त हाने के बाद ही समायोजित कार्यालय में जाने का निर्देशन दिया है । मंत्रालय के जानकारी अनुसार परीक्षा के लिये जिला का समन्वय समिति के सदस्यसचिव के रूप में शिक्षा विकास तथा समन्वय एकाइ का प्रमुख ही पहले की तरह कार्य सम्पाद न करेंगे
इस वर्ष एसइई परीक्षा पूरे देश में चैत १० गते से लेकर २१ गते तक सम्पन्न किया जायेगा । परीक्षा सुबह ८ बजे से ११ बजे तक होगा । इस वर्ष के परीक्षा में नियमित, ग्रेडवृद्धि तथा प्राविधिक क्षेत्र के हिसाब से कूल चार लाख ७५ हजार तीन परीक्षार्थियों ने आवेदन दिया है । जिसमें दो लाख ३६ हजार ४४५ पुरुष और दो लाख ३८ हजार ५५८ महिला विद्यार्थी है ।
परीक्षा नियन्त्रक विष्णु अधिकारी के अनुसार परीक्षा के लिये एक हजार ९६९ केन्द्राध्यक्ष, तीन हजार १६७ सहकेन्द्राध्यक्ष और २९ हजार ५३५ सुरक्षाकर्मी परिचालित है । अनिवार्य विषय का प्रश्नपत्र सातों प्रदेश में पूछा जायेगा । विद्यालय शिक्षा में ‘अक्षराङ्कन पद्धति, कार्यान्वयन कार्य्विधि, २०७२’ जारी होने के बाद अक्षराङ्कन पद्धति में होता आ रहा है ।

