पूर्वराजा और भारतीय राजदूत बीच जनकपुर में सम्पन्न भेटवार्ता प्रति सरकार की आपत्ति

काठमांडू, २३ मार्च । पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र शाह और नेपाल के लिए भारतीय राजदूत मंजीवसिंह पुरी बीच जनकपुर में सम्पन्न गोप्य भेटवार्ता के प्रति नेपाल सरकार परराष्ट्र मन्त्रालय ने आपत्ती प्रकट की है । सरकार को मानना है कि यह भेटवार्ता अवैध है ।
स्मरणीय है, कुछ दिनों से तराई–मधेश को केन्द्र बनाकर पूर्व राजा शाह विभिन्न जिलों की भ्रमण में हैं । भ्रमण के दौरान ही पूर्वराजा शाह और भारतीय राजदूत के बीच जनकपुर में गोप्य भेटवार्ता हुई थी । समाचार स्रोत को मानना है कि इस भेटवार्ता कें संबंध में सरकार राजदूत पुरी के साथ प्रश्न करने की मनस्थिति में है । यह समाचार आज प्रकाशित नेपाल समाचारपत्र में प्रकाशित है ।

