किशोरी के ऊपर सामूहिक बलात्कार करनेवाले ३ युवा गिरफ्तार
काभ्रे, २३ मार्च । काभ्रेपलाञ्चोक जिला मण्डनदेउपुर नगरपालिका निवासी एक १४ वर्षीय किशोरी के ऊपर सामूहिक बलात्कार करनेवाले ४ युवाओं में से ३ युवा को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । घटना विवरण अनुसार गत चैत्र ३ गते मण्डनदेउपुर नपा–६ स्थित इन्द्रावती नदी किनारे में उन लोगों ने किशोरी के ऊपर सामूहिक बलात्कार किया था ।
जिला पुलिस कार्यालय धुलिखेल के अनुसार बलात्कार में संलग्न मण्डनदेउपर–६ निवासी २४ वर्षीय पुष्कर राई, २१ वर्षीय प्रकाश दनुवार और सोही नपा–७ निवासी २१ वर्षीय रामकुमार राई को गिरफ्तार किया गया है । बलात्कार में संलग्न एक युवा फरार हो गए है, उनकी खोजी जारी है ।
पुसिल के अनुसार पुष्कर और प्रकाश क्रसर उद्योग के लिए संचालित ट्रिपर के चालक है और रामकुमार सहचालक है । पीडित किशोरी बालू संकलन करती है ।

