Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाक से आया 7 आतंकी को मार गिराया भरतीय सुरक्षा जवान, एक नवालीक बच्चा की मौत

 

बांदीपोरा , जम्मू-कश्मीर के शोपियां और बांदीपोरा जिलों में सुरक्षाबलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में मारे गए आतंकवादियों की संख्या 7 हो गई है। उधर, कुछ इलाकों में मुठभेड़ अभी भी जारी है। वहीं इस बीच 12 साल के एक लड़के की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने बच्चे को बंधक बनाकर रखा था।
पुलिस ने कहा, ‘मारे गए दो आतंकवादियों में एक लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर है।’ शोपियां जिले के इमाम साहिब इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया। इसके अलावा सोपोर के वारपोरा इलाके में एक अन्य मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। यह मुठभेड़ गुरुवार वाली जगह पर ही हुई, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने कहा कि बांदीपोरा में मुठभेड़ समाप्त हो गई है, लेकिन दो अन्य जगहों पर मुठभेड़ अभी जारी है।

यह भी पढें   रूस के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर नेपाल के उपराष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव शामिल

एक पुलिस अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि एक आम नागरिक को गुरुवार शाम को बचा लिया गया लेकिन एक अन्य बंधक (नाबालिग बच्चे) की मौत हो गई। एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां के इमाम साहिब इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान शुरू कर दिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *