विप्लव समूह द्वारा आन्दोलन घोषणा ! नेपाल बंद सहित सरकारी कार्यक्रम पर प्रतिबंध
काठमांडू, २६ मार्च । सरकार द्वारा अपने ऊपर लगाया गया प्रतिबंध के विरुद्ध नेकपा विप्लव समूह ने आन्दोलन घोषणा किया है । विप्लव समूह को कहना है कि चैत्र महिना के भीतर प्रतिबंध हटाया जाए और शान्तिपूर्ण राजनीतिक गतिविधि को निषेध ना करे, नहीं तो वह भी सरकारी कार्यक्रम को प्रतिबंध करेंगे ।
सोमबार एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए नेत्रविक्रम चन्द विप्लव ने कहा है कि मध्य कमाण्ड प्रमुख हेमन्त प्रकाश ओली गिरफ्तार सभी नेता–कार्यकर्ता को रिहाई कर प्रतिबंध वापस किया जाए । घोषित आन्दोलन के कार्यक्रम अनुसार चैत्र १३ गते चोक जुलुस, चैत्र १४ गते देशभर कोणसभा, १५ गते मसला जुलुस और १६ गते नेपाल बंद किया जाएगा ।
उसके बाद १९ गते देशभर अन्तरक्रिया, २१ गते जनवर्गीय संगठन की ओर से विरोध प्रदर्शन, २२ और २३ गते काला झण्डा प्रदर्शन और २४ गते देशव्यापी प्रदर्शन और कोणसभा आयोजन किया जाएगा । विज्ञप्ति में आगे कहा गया है– ‘अगर चैत्र महीना के भीतर प्रतिबंध वापस कर अगर शान्तिपूर्ण कार्यक्रम को खुला नहीं किया जाता है तो केपी ओली सरकार का सम्पूर्ण कार्यक्रम प्रतिबंध और आमहडताल जारी रहेगा ।

