बारा–पर्सा मालपोत कार्यालय में व्यापक भ्रष्टाचार, अख्तियार ने शुरु किया ऑपरेशन
वीरगंज, २६ मार्च । बारा और पर्सा जिला स्थित विभिन्न मालपोत कार्यालयों में भ्रष्टाचार और अनियमितता बढ़ने लगा है । जिसके चलते अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग ने संबंधित कार्यालयों में स्टिङ ऑपरेशन शुरु किया है । ऑपरेशन के दौरान अख्तियार ने मंगलबार बारा और पर्सा के विभिन्न स्थान में छापामारी कर फाइल और लिखित दस्तावेज अपने नियन्त्रण में लिया है ।
अख्तियार द्वारा इसतरह फाइल जफ्त करने के कारण बारा–पर्सा स्थित मालपोत कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी आतंकित बन गए है । अख्तियार ने फाइल जफ्त करने के कारण मालपोत कार्यालय के प्रमुख अपने कार्यालय में अनुपस्थित हो रहे हैं । अख्तियार ने पूर्व कर्मचारी के ऊपर भी निगरानी और कारवाही शुरु किया है ।
कहा गया है कि बारा, पर्सा और सिमरा में करोडों अनियमितता, काम में ढिलासुस्ती और गैरकानूनी काम होने की दर्जनों सूचना अख्तियार में पंजीकृत है । सूचना के आधार में ही अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग हेटौडा से परिचालित टोली ने वीरगंज श्रीपुर स्थित सुनिल पटेल की घर में छापामारी किया है । बताया जाता है कि पटेल के घर से मालपोत कार्यालय सिमरा तथा पर्सा के कुछ महत्वपूर्ण कागजात बरामद की गई है । इसीतरह अख्तियार ने मालपोत कार्यालय बारा की राजश्व फांट में भी छापामारी कर कागजात बरामद किया है ।

