सरकार ने वार्ता और संवाद का दरवाजा बन्द नहीं की हैः माधव नेपाल
२६ मार्च, चितवन । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) का वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधानमन्त्री माधवकुमार नेपाल ने बताया कि सरकार नेत्रविक्रम चन्द नेतृत्व के समूह के साथ वार्ता और संवाद का दरवाजा बन्द नहीं किया है । प्रेस चौतारी और प्रेस सेन्टर चितवन द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मेलन कार्यक्रम में नेपाल ने बताया कि वार्ता तथा संवाद के जरिये समस्या समाधान हो सकता है ।
उन्होंने कहा कि लगानी सम्मेलन का तैयारी किया गया है, लगानीकर्ता को धमका कर, बम प्रहार कर लगाानी सम्मेलन कैसे सफल हो सकता है ? ऐसे अवसथा में बाह्य और आंतरिक लगानी में व्यक्ति रुचि लेने के लिये तैयार ही नहीं होंगे इसलिये आतंक और भय से मुक्त करने के लिये सरकार प्रयत्नशील है ।
उन्होंने कहा कि इसी अन्तर्गत चन्द नेतृत्व के समूह की गतिविधि को सरकार नियन्त्रण में लिया । अगर नेत्रविक्रम चन्द स्वयं पहल करके शान्तिपूर्ण रुप से राजनीतिक मूलधार में आये तो उनका भी ऊर्जा, अनुभव देश रुपान्तरण में प्रयोग किया जायेगा ।

