Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनचेतना अभियान के तहत मिर्गी रोग को ले निकाला गया प्रभात फेरी

 


माला मिश्रा बिराटनगर
विश्व मिर्गी (एपिलेप्सी) रोग दिवस के मौके पर मंगलबार को  बिराटनगर के न्यूरो अस्पताल के द्वारा प्रभातफेरी निकाल जागरूकता अभियान चलाया । बिभिन्न जनचेतना मूलक प्ले कार्ड , बैनर के साथ निकला प्रभातफेरी बिराटनगर बाजार का नगर परिक्रमा किया । प्रभातफेरी में अस्पताल संचालक व वरिष्ट चिकिसक बिरेन्द्र बिष्ट , न्यूरो सर्जन यामबहदूर रोका ,डॉ समर्थ सिंह  के अलावा अस्पताल के नर्स , दर्जनो चिकित्सक ,  अस्पताल के कर्मचारी शामिल थे । अस्पताल संचालक श्री बिष्ट ने बताया लोगो मे मिर्गी रोग के प्रति अंधविश्वास फैला हुआ है । खासकर ग्रामीण इलाकों में जिसका सफाया हेतु जनचेतना  अभियान जरूरी है ।अस्पताल के राजेश भट्टराई ने बताया  कार्यक्रम का उद्देश्य लोगो को जागरूक करना है ।

यह भी पढें   स्वास्थ्य, शिक्षा राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री यादव

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *