प्रदेश नम्बर दाे में विज्ञान की परीक्षा रद्द
काठमाडौं–
सिरहा में विज्ञान विषय का इमो प्रश्नपत्र आउट हाेने के बाद २ नम्बर प्रदेश में विज्ञान विषय की परीक्षा रद्द कर दी गई है। सिरहा के कलियानपु, जम्दह और डणडा सेन्टर में विज्ञान विषय का इमो प्रश्नपत्र बाहर हाेने के बाद २ नम्बर प्रदेश के सम्पूर्ण जिला में उक्त विषय की परीक्षा रद्द हाे गई है ।
उक्त विषय की परीक्षा चैत २२ गते ली जाएगी । परीक्षा में अर्यादित गतिविधि के आरोप में १० परीक्षार्थीयाें काे अनुगमन समिति ने परीक्षा केन्द्र से निश्कासन कर दिया है ।
परीक्षा अनुगमन समिति ने लहान नपा के ब्रम्हान गोर्छारी परीक्षा केन्द्र से ५ जना और पशुपति आदर्श मावि परीक्षा केन्द्र लहान से ५ परीक्षार्थी निस्काशित हाेने की जानकारी शिक्षा समन्वय इकाई प्रमुख दोलराज पाण्डेय ने दी है ।

