प्रदेश नं. २ में विज्ञान विषय की परीक्षा रद्द
जनकपुरधाम, २८ मार्च । प्रदेश नं. २ स्थित ८ जिलों में माध्यमिक शिक्षा परीक्षा अन्तर्गत विहीबार संचालित विज्ञान विषय की परीक्षा रद्द हो गया है । परीक्षा शुरु होने से पूर्व ही प्रश्नपत्र आउट होने के कारण परीक्षा स्थिगित की गई है । समाचार स्रोत अनुसार बुधबार रात ११ बजे ही प्रश्नपत्र भाइबर, इमो, ह्वाट्सएप आदि माध्यमों से प्रश्नपत्र सार्वजनिक हो गया था ।
प्रदेश नं. २ के शिक्षा निर्देशक रमाकान्त शर्मा ने कहा है कि रद्द परीक्षा आगामी चैत्र २२ गते की जाएगी । पता चला है कि बुधबार रात सप्तरी जिला से प्रश्नपत्र सार्वजनिक हो गया था । एक प्रदेश में एक ही प्रश्नपत्र होने के कारण सप्तरी, सिरहा, धनुषा, महोत्तरी, बारा, पर्सा, रौतहट और सर्लाही जिलों में संबंधित जिला परीक्षा समन्वय समिति ने परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया है ।

