Thu. Aug 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तराई–मधेश को भी समृद्धि का हिस्सेदार बनाना चाहिएः पौडेल

 

२८ मार्च, जनकपुरधाम । नेपाली कांग्रेस का वरिष्ठ नेता रामचन्द पौडेल ने कहा कि तराई मधेश को भी समृद्धि का हिस्सेदार बनाने की आवश्यक्ता है । नेपाल प्रेस युनियन धनुषा द्वारा आज जनकपुरधाम में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने बताया कि हिमाल, पहाड और तराई बीच पारस्परिक रूप में एकता का आधार मजबुत बनाने की जरुरत है ।
वरिष्ठ नेता पौडेल ने बताया कि समृद्धि के लिये नेपाल की सम्पदा अगर हम पुर्ण देश में साझा रुप से प्रयोग करने की पद्धति पर चलें तो हमारा देश पडोसी देश चीन और भारत से अत्यधिक धनी और सुन्दर हो सकता है । उन्होंने बताया कि मधेशवादी दलों द्वारा संविधान संशोधन नहीं करने की इच्छा तथा सरकार को समर्थन करके मधेशी जनता को गुमराह करने की कोशिश किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस, संविधान में हुयी त्रुटि को परिमार्जन करना चाहती है ।
वरिष्ठ नेता पौडेल ने बताया कि प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने अदालत और अख्तियार को भी अपने इशारा पर नचा रहा क्योंकि वाइडवडी प्रकरण में अदालत और अख्तियार कि मौनता से अराजकता स्पष्ट है । उन्होंने अख्तियार पर भी आरोप लगाते हुये कहा कि अख्तियार बडे काण्ड को संरक्षण देकर सिर्फ छोटे काण्ड को केन्द्रीत कर रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com