Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नं. २ में एसईई की सभी परीक्षा स्थगित

 

काठमांडू, ३० मार्च । प्रदेश नं. २ में माध्यमिक शिक्षा परीक्षा (एसईई) की सभी परीक्षा स्थगित की गई है । संघीय सरकार शिक्षा मन्त्रालय ने शुक्रबार आकस्मिक बैठक आयोजन करते हुए ऐसा निर्णय किया है । बा–रबार प्रश्नपत्र आउट होने के कारण प्रदेश नं. २ स्थित २६२ परीक्षा केन्द्र में जारी एसईई परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय सरकार ने लिया है ।
स्मरणीय है, गत आइतबार से एसईई परीक्षा शुरु हुई थी । आइतबार अनिवार्य अंग्रेजी, सोमबार अनिवार्य नेपाली और बुधबार गणित विषय की परीक्षा सम्पन्न हो चुकी है । उसके बाद विज्ञान और सामाजिक विषय का दो प्रश्नपत्र परीक्षा शुरु होने से पहले ही सार्वजनिक हो गया था । जिसके चलते सरकार ने उल्लेखित दो विषय सहित बांकी सभी विषयों का परीक्षा स्थगित की है ।
कहा गया है कि अंग्रेजी, नेपाली और गणित विषयों का परीक्षा पुनः देना नहीं पड़ेगा । शिक्षा मन्त्री गिरिराजमणि पोखरेल ने कहा है कि बांकी अन्य सभी विषयों की परीक्षा यही चैत्र महीना में ही की जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *