प्रदेश नं. २ के सामाजिक विकास मन्त्री को इस्तिफा देने के लिए सुझाव
जनकपुरधाम, ३० मार्च । प्रदेश नं. २ के सामाजिक विकास मन्त्री नवलकिशोर साह को मन्त्री पद से इस्तिफा देने के लिए प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने सुझाव दिया है । शुक्रबार आयोजित प्रदेश सभा बैठक में बोलते हुए प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के प्रदेश सांसद् वीरेन्द्रप्रसाद सिंह ने कहा कि उन्होंने प्रदेश के भीतर माध्यमिक शिक्षा परिषद् (एसईई) को व्यवस्थित रुप में संचालन नहीं किया है, इसीलिए उनको अपनी पद से इस्तिफा देनी चाहिए ।
नेता सिंह को मानना है कि एसईई परीक्षा संघीय सरकार की ओर से ही संचालित होती है, लेकिन उसकी व्यवस्थापन संबंधी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होती है । उन्होंने आगे कहा– ‘मन्त्री साह एसईई परीक्षा को व्यवस्थित रुप में संचालन करने में असफल हो गए हैं, इसीलिए नैतिकता के आधार में उनको पद में रहने की कोई भी अधिकार नहीं है, इस्तिफा देनी चाहिए ।’ उनका मानना कि जब प्रश्नमन्त्री प्रदेश में प्रवेश करता है तो उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होती है ।
नेता सिंह ने आगे कहा कि इससे मामले में प्रदेश सरकार केन्द्र को दोषी करार देकर अलग नहीं हो सकता । उन्होंने कहा– ‘अगर अधिकार नहीं था तो अनुगमन नहीं करना चाहिए था । लेकिन केन्द्र–केन्द्र पहुँचकर केन्द्राध्यक्ष और निरीक्षक को धमकी दी गई । ऐसा क्यों किया गया है ? हर बात में केन्द्र को दोषी करार दे कर प्रदेश सरकार दोष मुक्त नहीं हो सकता । और काम ना करनेवाले मन्त्री को पद में रहने का कोई भी अधिकार नहीं है ।’

