Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एसईई परीक्षा स्थगित करने से आक्रोशित विद्यार्थी ने किया प्रदर्शन

 
३० मार्च,  सिमरा —
प्रदेश २ में एसईई परीक्षा रद्द करने के बाद विरोध में उतरे विद्यार्थी और सुरक्षााकर्मी के बीच आज शनिवार बारा के कलैया और जीतपुर में मुठभेड हुयी है । मुठभेड के क्रम में दोनों स्थानों में लगभग आधा दर्जन से ज्यादा सुरक्षाकर्मी और दर्जन से भी ज्यादा प्रदर्शनकारी घायल हुये हैं ।
मुठभेड के क्रम में कलैया में २ प्रहरी और ४ प्रदर्शनकारी घायल हुये हैं ।  घायल होने में जिला प्रहरी कार्यालय बारा में कार्यरत सई अशोक कुमार कुर्मी, प्रहरी हवल्दार विजय राय यादव और प्रदर्शनकारी जितेन्द्र यादव सहित ४ विद्यार्थी घायल हुये हैं ।
वे लोग सुबह ८ बजे से ही कलैया के भरतचौक में टायर जलाकर प्रदर्शन शुरु किया था । प्रदर्शनकारी के उग्रता को देखकर प्रहरी ने हस्तक्षेप किया । प्रहरी के हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शनकारी ने रोडाबाज शुरु किया जिससे प्रहरी घायल हुआ और प्रहरी के लाठी चार्ज करने से प्रदर्शनकारी घायल हुये ।
इसीप्रकार जितपुर में भी प्रदर्शनकारी और सुरक्षाकर्मी के बीच मारपीट के वजह से कुछ सुरक्षकर्मी और कुछ प्रदर्शनकारी घायल हुये हैं । जिसमें इलाका प्रहरी कार्यालय जितपुर में कार्यरत महिला प्रहरी जवान निर श्रेष्ठ और प्रहरी जवान लगनदेव यादव गम्भीर घायल हुये हैं । उपचार के लिये उन्हें वीरगंज अस्पताल ले जाया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *