मण्डल के शानदार सतक से नेपाल ने डेनमार्क को हराकर आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट डिभिजन थ्री मे प्रवेश
अनिलकुमार मण्डल के शानदार सतक से नेपाल ने डेनमार्क को २५ रन से हराकर आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट डिभिजन थ्री में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है । अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट मे नेपाल को यह एतिहासिक सफलता मिली है । मलेशिया मे होरहे खेल मे डेनमार्क को पराजित करने के क्रम मे मण्ड्ल ने १३४ गेन्द का सामना करके ११३ रन बनाया ।इसमे इनका ४छ्क्का और ८ चौका सामिल है। शरद भेषवाकर ने २७, ज्ञानेन्द्र मल्ल ने २६, बसन्त रेग्मी २१ और विनोद दास ने १५ रन का योगदान दिया ।५० ओभर मे अलआउट होकर नेपाली टीम ने डेनमार्क को २४१ रन लक्ष्य पेश किया था । लेकिन २५ ओभर मे तीन विकेट गमाकर ७७ रन जोडने के बाद वर्षा के कारण खेल प्रभावित होने से डेनमार्क ने डकवर्थ लेविस्(डिएल) मेथड अनुसार ३१ ओभर मे १५६ रन का लक्ष्य पाया था । निर्धारित ओभर मे १३० रन बना कर डेनमार्क २५ रन से पराजित हो गया ।

