Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय पीएम मोदी की ‘सौगंध मुझे इस मिट्टी की’ कविता पर लता मंगेशकर ने गाया गीत 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वर कोकिला लता मंगेशकर

स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भाषण में बोली गई कविता ‘सौगंध मुझे इस मिट्टी की’ को अपनी आवाज दी है। भाजपा ने इस कविता को चुनाव अभियान का गीत भी बनाया है। लता मंगेशकर के यूट्यूब चैनल पर गीत शुरू होने से पहले ये पंक्तियां आती हैं।  अपने देशभक्ति से भरे इस गाने का वीडियो लता मंगेशकर ने ट्विटर पर शेयर भी किया है। इसमें लता मंगेशकर बोलती हैं, “कुछ दिनों पहले मैं भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र भाई मोदी जी का भाषण सुन रही थी। उन्होंने कविता की कुछ पंक्तियां कही थीं जो मुझे वास्तव में हर भारतीय के मन की बात लगी। और वो पंक्तियां मेरे मन को भी छू गईं। उसे मैंने रिकॉर्ड किया। और आज हमारे देश के वीर जवानों को और जनता को मैं समर्पित करती हूं, जय हिंद….”

उन्होंने कहा था, “2014 के मेरे उन शब्दों को मां भारती के वीरों को नमन करते हुए आज मैं फिर से दोहरा रहा हूं। सौगंध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मैं देश नहीं रुकने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा। मेरा वचन है भारत मां को। तेरा शीश झुकने नहीं दूंगा।”

यह भी पढें   सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस का 15वां महाधिवेशन रुकने की संभावना नहीं: विश्वप्रकाश शर्मा

साभार अमर उजाला से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com