अहंकार को त्यागकर सभी के साथ सहकार्य करना जरुरी हैः पूर्वमंत्री महत
३१ मार्च, काठमांडू । पूर्व अर्थमन्त्री रामशरण महत ने सरकार को सुझाव देते हुये कहा कि राष्ट्र के समृद्धि के लिए अहंकार को त्यााग कर सभी के साथ सहकार्य करना जरुरी है । रिपोर्टस क्लब के २१ औ बार्षिकोत्सव के अवसर पर राजधानी में रविवार आयोजित कार्यक्रम में पूर्वमन्त्री महत ने सरकार को सुझाव देते हुये कहा कि सिर्फ भाषण देने से देश समृद्धि की तरफ नहीं बढ सकती है उसके लिये सभी के सहयोग से सहकार्य करना चाहिये ।
उन्होंने कहा कि मुलुक के सम्मुन्नत विकास के लिये उद्यमशिलता, आर्थिक क्रियाकलाप का वृद्धि, अवसर श्रृजना, लगानी का प्रतिफल बढना, शुसासन कायम करना और श्रृजनशिलता के विकास करने जैसे कामों में सम्पूर्ण शक्ति लगाना चाहिये । उन्होंने टिप्पणी करते हुये कहा कि सरकारी लगानी निपुण और दक्ष रुप में नहीं हुआ है और उन्होंने शनिवार लगानी सम्मेलन के संबंध में कहा कि विगत के जैसे ही इसबार भी पुराने सम्झौता हुआ है ।

