नेपाल बार का मतगणना मंगलवार किया जायेगा
३१ मार्च,, काठमांडू । कानून व्यवसाइयों का साझा संगठन नेपाल बार एसोसिएसन का केन्द्रीय नेतृत्व के लिये शनिबार ही निर्वाचन समाप्त हुआ और मतगणना मंगलवार से शुरु की जायेगी । निर्वाचन अधिकृत दामोदर खड्का ने जानकारी दिया कि केन्द्रीय कार्यसमिति के लिये काठमांडू के साथ साथ सम्पूर्ण देश के ३५ मतदान केन्द्र में शनिवार निर्वाचन सम्पन्न किया गया था । पर देश भर का मतपेटिका संकलन में समय लगने के कारण मतगणना १९ गते अर्थात शनिवार से ही किया जायेगा ।
बार का अध्यक्ष में प्रगतिशील समूह से वरिष्ठ अधिवक्ता चण्डेश्वर श्रेष्ठ और लोकतान्त्रिक समूह से सुनिलकुमार पोखरेल उम्मेदवार बने हैं । शनिबार सम्पन्न निर्वाचन में कार्यसमिति के लिये एक अध्यक्ष, एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष एक और सातों प्रदेश से एक एक करके आठ उपाध्यक्ष और १४ केन्द्रीय सदस्य के लिये मतदान हुआ है । खड्का का अनुसार देश भर १० हजार ३१३ मतदाता हैं जिसमें सर्वोच्च के मतदान केन्द्र में ४ हजार ८४३ मतदान हुआ है । इसी प्रकार सर्वोच्च वार में ६४४, उच्च वार में १ हजार ६८८, काठमांडू जिल्ला में १ हजार ५८० मतदान हुआ है । ललितपुर वार का ५०२ और भक्तपुर वार का ४२९ मत उपत्यका से जम्मा मत है ।

