Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सप्तकोशी में नेपाली प्राविधिक द्वारा निर्मित जेटबोट का परीक्षण

 

१७ चैत, विराटनगर । सप्तकोशी नदी में नेपाली प्राविधिकों द्वारा निर्मित प्रथम जेटबोट का सफल परीक्षण किया गया है । दो नेपाली प्राविधिक द्वारा तैयार किया गया जेटबोट का शनिवार सप्तकोशी टुरिजम एण्ड वाटर ट्रांसपोर्ट प्रालि ने सप्तकोशी नदी में परीक्षण किया है ।
कम्पनी दाबे के साथ कहा कि माउण्ट ८८४८ मिटर नाम का जेटबोट सप्तकोशी में करीब आधा घण्टा सञ्चालन किया गया है । डेढ करोड लागत में नेपाली इञ्जिनियर के डिजाइन में वह जेटबोट पहली बार बनाया गया है । सप्तकोशी में फिलहाल तीन कम्पनी का ४ थान जेटबोट संचालन में है । प्रथम बार स्वदेश में निर्मित जेटबोट भी बढ गया ।
सप्तकोशी टुरिजम एण्ड वाटर ट्रान्सपोर्ट प्रालि का सञ्चालक राजेन्द्र कार्की ने कहा नेपाली प्राविधिक द्वारा तैयार जेट बोट का सफल परीक्षण किया गया है ।उन्होंने बताया कि स्वदेशी श्रम और सिप से तैयार जेटबोट स्वदेशी पैसा विदेश जाने से रोकने का एक सफल प्रयास है । कार्की के अनुसार, ३० सिटे जेटबोट निर्माण का नेतृत्व इञ्जिनियर सुमन खत्री और लेखराज रिजाल ने किया है । जेटबोट का नक्सांकन फाइनआर्ट का कलाकार सुरेश चौधरी ने किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *