आंधी तूफान से प्रभावितों के सहयोग में जुटे सत्तारुढ विद्यार्थी संगठन
रेयाज आलम, ३ अप्रैल, वीरगंज । सत्तारुढ नेकपा निकट विद्यार्थी संगठनों ने आँधी प्रभावित बारा और पर्सा के गांवों में अस्थायी बासस्थान निर्माण में सक्रिय हुये हैं । अनेरास्ववियु और अनेरास्ववियू (क्रान्तिकारी) का समूह ने गुरुवार भरबलिया में स्वास्थ्य शिविर सञ्चालन कर रहे हैं ।
अनेरास्ववियु (क्रान्तिकारी) का अध्यक्ष रञ्जित तामाङ और अनेरास्ववियुका उपाध्यक्ष रश्मी आचार्य सहित संयुक्त टोली प्रभावित क्षेत्र पहुंचकर राहत तथा पुनःस्थापना में जुट गये हैं ।
तामांग ने जानकारी दिया कि क्षतिग्रस्त संरचना हटाने, राहत वितरण करने से लेकर अस्थायी बासस्थान निर्माण में नेकपा दोनों विद्यार्थी संगठन तत्पर्य हैं ।
पुरैनिया, भलुही, हर्दिया और चैनपुर लगायत का क्षेत्र आंधी से अधिक प्रभावित हुवा है । प्रभावित क्षेत्र में काम करने के लिये भरवलिया में सम्पर्क कार्यालय खोला गया है । दानों संगठन का सचिव आरती लामा और सूर्यनारायण साह हैं जो सचिवालय गठन कर के आवश्यक काम कर रहे हैं ।


