Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आंधी का अध्ययन करने जा रहे हैं मौसमविद् कि टोली – बारा, परसा

 

मुरलीमनोहर तिवारी, ३ अप्रैल, काठमांडू । विनाशकारी आँधी तूफान का अध्ययन करने के लिये मौसमविद का एक टोली बारा और पर्सा जा रहे हैं । मौसम विज्ञान विभाग से वरिष्ठ मौसमविद सहित की टोली बुधवार बारा तथा परसा के तरफ जा रहे हैं ।
टोली में वरिष्ठ मौसमविद सुजन सुवेदी और अर्चना श्रेष्ठ तथा सहायक मौसमविद गोविन्द झा हैं । वे लोग स्थलगत अवलोकन करेंगे । इस टोली द्वारा संकलित रिपोर्ट के आधार में और अधिक अध्ययन के लिये दूसरी उच्चस्तरीय टोली बनाया जाय या नहीं बनाया जाय के निर्णय तक पहुंचने के लिये सरकार की तैयारी है ।
मौसमविद ने बताया है कि सिर्फ सिमित क्षेत्र में ही आया विनाशकारी तूफान अध्ययनयोग्य है । यह कोई सामान्य तूफान नहीं था जिसने इतना ताण्डव किया । मौसमविद् विभूति पोखरेल ने बताया कि यह आंधी नेपाल में एक्सट्रिम केस है, इसका अध्ययन जरुरी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed