देउवा विरुद्ध रहे ५१ जिला सभापतियों की भेला काठमांडू में
काठमांडू, ४ अप्रिल। नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा के विरुद्ध रहे ५१ जिला सभापतियों की भेला काठमांडू में जारी है । महासमिति निर्देशन विपरित केन्द्रिय समिति द्वारा पारित विधान संशोधन निर्णय को करेक्सन करने के लिए मांग करते हुए उन लोगों ने भेला आयोजन किया है ।
विधान में उल्लेख है कि समानुपातिक, समावेशी कोटा में एक व्यक्ति को एक बार से ज्यादा अवसर नहीं देनी चाहिए और केन्द्रिय सदस्यों को स्वतः महाधिवेशन प्रतिनिधि नहीं बनाना चाहिए । ऐसी व्यवस्था महासमिति बैठक ने पारित किया था, लेकिन देउवा ने बहुमत के बल पर उक्त निर्णय कार्यान्वयन नहीं किया, जिसके चलते पार्टी अभी दो गूटों में विभाजित हो गई है ।
संस्थापन इतर रहे ५१ जिला सभापतियों की भेला काठमांडू में जारी है । भेला आज तक जारी रहनेवाला है । सहभागियों को कहना है कि कल शुक्रबार होनेवाला केन्द्रीय समिति बैठक द्वारा निर्णय में करेक्सन नहीं की जाएगी तो विशेष महाधिवेशन के लिए हस्ताक्षर अभियान संचालन की जाएगी ।

