Thu. Jul 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व राजा शाह की ‘पूर्व–तराई मिसन’ पुनः शुरु, हिन्दू राज्य और राजतन्त्र मुख्य एजेण्डा

 

काठमांडू, ४ अप्रिल। पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह की ‘पूर्व–तराई मिसन’ पुनः शुरु हुआ है । अभियान अन्तरगर्त शाह ने पूर्वी नेपाल के राजावादी और राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी निकट विभिन्न नेताओं के साथ पुनः भेटघाट शुरु किया है । इससे पहले इलाम, पाँचथर आदि जिलों के भ्रमण में रहे पूर्वराजा शाह ने बुधबार इलाम में रहे पूर्वपंच, स्थानीय राजावादी, राप्रपा के नेता जैसे व्यक्तित्व के साथ भेटघाट किया है ।
शाह इलाम में स्थित होटल समिट में रह रहे हैं । भेवार्ता के क्रम में अधिकांश सहभागियों ने हिन्दू राज्य और राजसंस्था के बारे में अपना विचार व्यक्त किया है । समाचार स्रोतका कहना है कि सहभागियों ने शाह को सुझाव दिया है कि पूर्व राजा की हैसियत से अब उन्होंने राजसंस्था की बात करनी चाहिए । यह समाचार आज प्रकाशित नेपाल समाचारपत्र में है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *