नेपाल भारत सीमा तीन दिनाें के लिए बंद
बैतडी -६ अप्रैल
भारत के साथ जुडे सीमा बैतडी सहित सुदूरपश्चिम का सभी नाका ३ दिनाें के लिए बन्द हाेगा। इसी चैत्र २८ गते भारत में हाेने जा रहे लोकसभा निर्वाचन काे ध्यान में रखते हुए नेपाल भारत सीमा बन्द हाेने की जानकारी बैतडी के प्रमुख जिला अधिकारी आनन्द पौडेल ने दी है ।
भारत के उत्तराखण्ड प्रदेश के साथ जुडे सुदूरपश्चिम का सभी नाका चैत २६ गते से २८ गते तक के लिए बन्द रहेगा । यह निर्णय भारत के पिथौरागढ में सम्पन्न नेपाल भारत सुरक्षा बैठक में किया गया है । यह समाचार नेपाल समाचारपत्र में प्रकाशित है ।

