काठमान्डाै में बर्डफ्लु संक्रमण
काठमाडाैं -६ अप्रैल
काठमाडौं उपत्यका में बर्डफ्लु का संक्रमण फैल गया है । काठमाडौं के विभिन्न जगहाें पर बर्डफ्लु के संक्रमण से तीन साै ५० काैआ के मरने की जानकारी पशु सेवा विभाग ने दी है । बेलायती दूतावास और राहदानी विभाग क्षेत्र में अचानक काैआ के मरने के बाद किए गए नमुना परीक्षण में एच५एन१ संक्रमण मिलने की बात विभाग ने बताई है ।
‘एक हप्ता में डेढ साै काैआ मरे है्, नमुना परीक्षण करने पर बर्डफ्लु एच५एन१ पोजेटिभ देखा गया,’ प्रदेश ३ के वरिष्ठ पशु विकास अधिकृत नारायणबहादुर श्रेष्ठ ने यह जानकारी दी । नेपाल में बर्डफ्लु संक्रमण से काैआ मरने की यह पहली घटना बताई जा रही है ।
नया समाचार पत्रिका से

