तिब्बती सीमा पर रक्तचन्दन तस्कर-पुलिस भिडन्त मे एक की मौत ।
१६ सितम्बर,तिब्बती सीमा के नजदिक फूल्पिङकट्टी गाव के स्यालाङकट्टी मे आज सुवह रक्तचन्दन तस्कर के एक समूह और नेपाल प्रहरी के बीच हुई मुठ्भेड मे एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी। रक्तचन्दन लेकर तिब्बत के खासा की ओर ले जारही भरिया के साथ तस्करों का एक ग्रुप और पुलिस के बिच आज सवेरे दोतर्फी भिडन्त मे भरिया हगाम-५ के विवेक श्रेष्ठ की पुलिस की गोली से मृत्यु हो गयी । ५० से भी अधिक तस्करों के समुह व्दारा भाला,खुकुरी और लट्ठी से एक साथ पुलिस पर हुई आक्र्मन के बाद पुलिस ने गोली चलाई । पुलिस को पहले से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार से ही तलासी चलरही थी जिसके तहत पुलिस ने शनिबार को ही रक्तचन्दन लोड कररही बा२ख ८८६७ नम्बर प्लेट्के फोरह्विल गाडी के सथ ६ बण्डल चन्दन भी बरामद किया था । लेकिन पुर्व अनुमानित अनुसार रक्तचन्द्न नही मिलने के कारन खोज के क्रम मे आगे बढने के दरमियान मुठभेड हो गयी ।
तिब्बती लाप्टाङ क्षेत्र के सीमा स्थित कई जगहों पर अभी भी नेपाल पुलिस व्दारा व्यापक सर्च अभियान चलाइ जारही है। इस क्षेत्र से तिब्बत होते हुये चीन की ओर ब्यापक तस्करी होती है ।

