सामूहिक आदर्श विवाह समाज के लिए प्रेरणा : मेयर भीम पराजुली
माला मिश्रा बिराटनगर | 👌बिराटनगर के जैन भवन में सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन किया गया । जनजाति कल्याण आश्रम तथा छगनलाल जोशी के पुत्र समाजसेवी शिवरतन जोशी के संयुक्त पहल पर मोरंग और झापा जिला के ग्रामीण इलाका के आदिवासी समाज के आर्थिक रूप से कमजोर पांच जोड़ी कन्या वर को मारवाड़ी युवा के सदस्यों व समाज के सैकड़ो लोगो के मौजूदगी में यह आदर्श विवाह संपन्न हुआ । इस दौरान कन्या व वर पक्ष से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर के संथाल रीति रिवाज से अनुष्ठान सम्पन्न कराया गया । इस मौके पर वर कन्या पक्ष के लोग संथाली नृत्य प्रस्तुत कर खुशयो का इजहार किया । जनजाति कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय महासचिव प्रेम थुलुंग समाजसेवी शिवरतन जोशी ने बताया आज आदिवासी समाज के कई परिवार है जो आर्थिक अवस्था कमजोर रहने के कारण अपने बच्चो को सामाजिक स्तर पर शादी नही करवा पा रहे है । इन्ही परिवार से पांच जोड़ी वर कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया है । समाजसेवी श्री जोशी ने बताया कि वह अपने एकलौता पुत्र प्रशांत का 17 अप्रेल को होने जा रहे शादी में खर्च कटौती कर यह सामूहिक विवाह का आयोजन किया है इसमें उनके सभी परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिला है ।
उक्त विवाह में वर कन्या पक्ष के बीच हुए सभी खर्च आयोजक ने उठाया है । इसके अलावा साईकल ,बर्तन , कपड़ा ,विस्तर तथा एक माह का राशन नव दंपति को दी गई । सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुचे बिराटनगर महानगरपालिक का मेयर भीम पराजुली ने नव दंपति को आशीर्वाद दे आयोजक का प्रशंसा करते हुए कहा समाज के अन्य लोग भी इस नेक काम से प्रेरणा ले । आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को मदद को सेवा के रूप में ले । इस मौके पर मारवाड़ी समाज सैकड़ो महिला व अन्य लोग मौजूद थे । जिसने भी इस शादी का खबरे सुना सभी ने नेक काम के लिए जोशी परिवार का सराहना किया ।




