भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीमावर्ती शहर फारबिसगंज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे
माला मिश्रा, बिराटनगर । भारतीय प्रधानमंत्रो नरेंद्र मोदी शनिवार 20 अप्रेल को फारबिसगंज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे । मंगलबार को अर्द्ध निर्मित सैनिक हवाई पट्टी स्थित सभा स्थल पर जिला के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एसपीजी अधिकारी बी एस रावत ने बैठक की जिसमे सुरक्षा संबंधी मामलों पर विचार विमर्श किया गया । बैठक में बताया गया प्रधानमंत्री दिन के 12 बजे लेंडिंग होगी । बैठक में जिलाधिकारी बैद्यनाथ यादव ,एसपी धूरत सायली सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे ।

