Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विप्लव समूह को मूलधार में लाने का प्रयास हो रहा है – गृहमन्त्री

 
१७ अप्रैल,, हेटौंडा
गृहमन्त्री रामबहादुर थापा ‘बादल’ ने बताया कि नेत्रविक्रम चन्द ‘विप्लव’ नेतृत्व के  प्रतिबन्धित पार्टी को मूलधार की राजनीति में लाने का प्रयास हो रहा है ।
३ नम्बर प्रदेशस्तरीय सुरक्षा परिषद् बैठक की सम्बोधन करने के लिये हेटौंडा पहुंचे गृहमन्त्री थापा ने उल्लेख करते हुये बताया कि संविधानविरुद्ध के   गतिविधि के  कारण विप्लव समूह पर प्रतिबन्ध लगाया गया है अब उसे भी मूलधार में लाने का प्रयास सरकार कर रही है । परन्तु वह प्रयास किस प्रकार का है इस बारे में थापा ने कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया ।
उन्होंने कहा कि संविधान विरोधी क्रियाकलाप करने पर विप्लव का शीर्ष नेताओं को पकडा गया है ।
गृहमन्त्री थापा ने यह स्मरण कराते हुये कहा कि राज्य विरोध गतिविधि के कारण ही समय समय पर सिके राउत को भी नियन्त्रण में लिया गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com