Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रभु साह ने वितरण किया ७ सौ परिवार को निःशुल्क गैस सिलिण्डर और चुल्हा !

 

रौतहट, अप्रील, १९ । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के नेता तथा पूर्वमन्त्री प्रभु साह ने अपनी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र (रौतहट निर्वाचन क्षेत्र नं. ३) को धुंवा रहित क्षेत्र बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए गजुरामाई नगरपालिका लक्ष्मीपुर निवासी ७ सौ घर–परिवार को निःशुल्क गैस सिलिण्डर और उसके लिए आवश्यक उपकरण वितरण किए हैं । अपनी चुनावी प्रतिबद्धता अनुसार उन्होंने ऐसा किया है । उनका यह भी कहना है कि आगामी चुनाव से पहले ही अपनी प्रतिबद्धता के अनुसार कटहरिया, मौलापुर, गुजरा, फतुआ, विजयपुर, गरुडा, देवाही के ४४ वडा में निःशुल्क गैस सिलिण्डर, चुल्हा और आवश्क उपकरण वितरण की जाएगी, जो उनके निर्वाचन क्षेत्र के अन्दर है ।
कार्यक्रम में बोलते हुए नेता साह ने कहा कि परम्परागत लकड़ी से निर्मित चुल्हा के कारण धुंवा से गृहणी और परिवार के अन्य सदस्यों में स्वास्थ्य समस्या बढ़ती गई है । इसीलिए भान्छा में गैस चुल्हा को होना जरुरी है । इसी आवश्यकता को महसूस करते हुए आर्थिक रुप से कमजोर परिवार को निःशुल्क गैस चुल्हा वितरण की गई है । उन्होंने कहा कि जो गरीब, विपन्न और दलित हैं और उनके घर में गैस चुल्हा नहीं है तो उन लोगों को प्राथमिकता में रखकर सहयोग किया जाएगा ।
नेता साह ने कहा कि जो भी गैस चुल्हा निःशुल्क वितरण हो रहा है, उसमें सरकारी बजट नहीं है, विभिन्न दाताओं की सहयोग से यह काम हो रहा है । उन्होंने कहा कि आज तक ५ हजार से अधिक गैस सिलिण्डर निःशुल्क वितरण हो चुका है । नेता साह ने दावा किया कि रौतहट निर्वाचन क्षेत्र नं. ३ में ही नहीं, पूरे मधेश में निःशुल्क गैस सिलिण्डर और चुल्हा वितरण करने की बात हो रही है, इसके लिए प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के साथ विचार–विमर्श भी हो रही है ।
एक फरक प्रसंग में बोलते हुए नेता शाह ने कहा कि नेपाली कांग्रेस पार्टी विकास और समृद्धि के लिए बाधक साबित हो रही है । उनका मानना है कि देश में जो भी विकास निर्माण संबंधी काम हो रहा है, उसमें नेपाली कांग्रेस की ओर से व्यवधान खडा करने की काम हो रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com