समायोजन में जो असन्तुष्टियां है, उसको जल्द ही सम्बोधन की जाएगीः मन्त्री पंडित
काठमांडू, १९ अप्रील । संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन मन्त्री लालबाबु पंडित ने कहा है कि कर्मचारी समायोजन के संबंध में जो असन्तुष्टियां दिखी गई है, उसको जल्द ही सम्बोधन किया जाएगा । बिहीबार सम्पन्न संघीय संसद्, राज्य व्यवस्था तथा सुशासन समिति में बोलते हुए मन्त्री पंडित ने कहा कि संबंधित पक्ष के साथ विचार–विमर्श कर समस्या समाधान की जाएगी । समायोजन पर असन्तुष्टि व्यक्त करते हुए आन्दोलन में उतर आनेवाले सरकारी चिकित्सो को लक्षित करते हुए मन्त्री पंडित ने यह बात कहा है ।
मन्त्री पंडित ने कहा कि कर्मचारियों की वृत्ति विकास में कोई भी बाधा–व्यवधान न हो, इसीको दृष्टिगत करते हुए संघीय निजामति सेवा ऐन लाया गया है । उन्होंने कहा कि ऐन पारित होने के बाद संघ, प्रदेश और स्थानीय निकाय में कर्मचारियों की अभाव नहीं होगी । बैठक में बोलनेवाले संसादों ने कहा कि प्रत्यायोजित अधिकार देकर कोई भी काम नहीं किया जाए । बैठक में बोलते हुए सांसद् गणेश पहाडी ने कहा कि कर्मचारी समायोजन में भी प्रत्यायोजन अधिकार दी गई है, जो विल्कुल जायज नहीं है ।

