ललिता निवास विक्री करनेवालों के ऊपर कारवाही होगीः सञ्चार मन्त्री
काठमांडू, १९ अप्रील । संचार तथा सूचना प्रविधिमन्त्री एवं सरकार के प्रवक्ता गोकुल बास्कोटा ने कहा है कि ललिता निवास की जमीन विक्रमी करनेवालों के ऊपर कड़ी कारवाही की जाएगी । मन्त्रिपरिषद् द्वारा किया गया निर्णय के बारे में जानकारी देने के लिए आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए बिहीबार मन्त्री बास्कोटा ने कहा– ‘कोई भी ओहदा और पद में आसिन व्यक्ति ही क्यों न हो, ललिता निवास में रहे सरकारी जमीन को खरीद विक्री करनेवालों के ऊपर कारवाही होगी ।’ मन्त्री बास्कोटा को कहना है कि सरकार अपनी जमीन सुरक्षित रखने के लिए सक्षम है ।
एक फरक प्रसंग में उन्होंने यह भी कहा कि द्वन्द्वकाल में जघन्य अपराध में शामील किसी भी व्यक्ति को नहीं छोड़ा जाएगा । उनका मानना है कि गम्भीर प्रकृति के अपराध में शामील सभी को कारवाही होगी । संयुक्त राष्ट्रसंघ की ओर से द्वन्द्वकालीन घटना और न्याय निरुपण के संबंध में की गई पत्रकार की ओर संके करते हुए मन्त्री बास्कोटा ने कहा कि द्वन्द्वकालीन न्याय निरुपण के लिए नेपाल खूद सक्षम है ।

