सरकार वृद्ध भत्ता हटाने की तैयारी में
काठमाडौँ –१९ अप्रैल
सरकार वृद्धभत्ता हटाने की तैयारी कर रही है । हरेक निर्वाचन में दलाें का चुनावी अजेन्डा बनने वाला वृद्धभत्ता काे सरकार अनुत्पादक क्षेत्र की लगानी और खराब संस्कृति का हवाला देते हुए व्यवस्थित करने जा रही है ।
वृद्धभत्ता के बदले सरकार संतान की कमाई से वृद्ध माता पिता के खाता में पैसा भेजने की तैयारी कर रही है । यह जानकारी सञ्चार तथा सूचना प्रविधिमन्त्री गोकुल बाँस्कोटा ने दी है ।
सरकार के प्रवक्ता मन्त्री बाँस्कोटा का कहना है कि संतान कमाकर मस्ती करेंगे और उनके माता पिता काे सरकार आजीवन भत्ता देगी और पालेगी यह नही हाे सकता ।


