Sat. Oct 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अफ्रीकी शहर डरबन के नजदीक चर्च की छत गिरने से 13 लोगों की मौत

 

जोहानसबर्ग, एजेंसी। पूर्वी दक्षिण अफ्रीकी शहर डरबन के नजदीक एक चर्च की छत गिर गई जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 16 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि घटना के दौरान चर्च में लोग जमा थे। हादसे की वजह भारी बारिश बताई जा रही है। सरकारी प्रवक्‍ता लेनोक्‍स मबासो ने बताया कि यह हादसा उत्‍तरी डरबन के डैंगुबो कस्‍बे में हुआ।

यह भी पढें   पेरिस जल्द ही एक मुस्लिम शहर बन जाएगा : ट्रंप

अभी बीते सोमवार को ही फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित 12वीं सदी का काफी प्राचीन नोटे्र डाम कैथेड्रल चर्च भीषण आग में तबाह हो गया था। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देशवासियों से वादा किया है कि वह पांच साल के भीतर 850 साल पुराने इस ऐतिहासिक चर्च का पुनर्निर्माण कराएंगे। उन्होंने इस चर्च को देश की आत्मा करार दिया था। चर्च के पुनर्निर्माण के लिए अब तक 100 करोड़ यूरो की मदद मिल चुकी है।

यह भी पढें   नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी का चीन दौरा: ग्लोबल गवर्नेंस फोरम में करेंगी शिरकत

फ्रांस के ऐतिहासिक नोट्रे डाम चर्च में भीषण आग के दो दिन बाद ही अमेरिका के नामी सेंट पैट्रिक चर्च में एक शख्स के ज्वलनशील पदार्थ लेकर घुसने से हड़कंप मच गया था। न्यूयॉर्क स्थि‍त इस चर्च में बुधवार शाम को पुलिस ने संदिग्‍ध को पकड़ा। उसके पास चार गैलन ज्वलनशील गैसोलीन और लाइटर था। पूछताछ में 37 वर्षीय संदिग्‍ध ने बताया था कि चर्च के पास से गुजरने के दौरान उसकी मिनी वैन का ईंधन खत्म हो गया था। इस वजह से वह ईंधन लेकर लौट रहा था। जांच में पुलिस ने पाया है कि शख्स की मिनी वैन में ईंधन खत्म नहीं हुआ था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com