Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धर्म निरपेक्षता का बैनर जलाने के क्रम में राप्रपा के कई नेता कार्यकर्ता हिरासत में

 

काठमाडौँ–१९ अप्रैल

 

प्रहरी ने राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के एक दर्जन से अधिक नेता कार्यकर्ताओं काे हिरासत में लिया है । यद्यपि, अध्यक्ष कमल थापा काे कार्यकर्ता प्रहरी नियन्त्रण से बचाने में सफल रहे ।

 

 

शान्तिबाटिका में  पार्टी द्वारा आयोजित विरोधसभा के बाद धर्म निरपेक्षता का बैनर जलाने के क्रम में प्रहरी ने नेता कार्यकर्ता काे पकडा है ।   युवती कार्की, नानु नगरकोटी, नेता महेश सिंह, जनक फडेरा, त्रिविक्रम सिंह मणि सिंखडा, गुणराज भण्डारी, राम न्यौपाने राजेन्द्र ढुंगेल और जयबीर राउत लगायत १४  लाेगाें काे प्रहरी द्वारा हिरासत में लेने की जानकारी प्रचार विभाग प्रमुख मोहन श्रेष्ठ ने दी है ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री के बयान को रिकॉर्ड से हटाने की मांग पर फैसला कब होगा –श्रम संस्कृति का सवाल

काठमाडौँ के रतनपार्कस्थित शान्तिबाटिका में जमा हुए राप्रपा के नेता तथा कार्यकर्ता द्वारा धर्म निरपेक्षता का बैनर जलाने के समय   प्रहरी ने हस्तक्षेप किया था ।

 

कार्यक्रम में राप्रपा के अध्यक्ष कमल थापा लगायत कई नेता सहभागी थे ।

‘धर्म निरपेक्षता की बात जनआन्दोलन में कहीं नहीं थी पर इसे विदेशी दवाब में नेपाल पर लादने का थापा का आराेप है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com