Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्रिस्टीना कोच स्पेस में सबसे ज्यादा दिन बिताने वाली पहली महिला बनने वाली है

 

वाशिंगटन, प्रेट्र।

नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आइएसएस) में सबसे ज्यादा दिन बिताने वाली पहली महिला बनने वाली हैं। आइएसएस में उनके अभियान के दिनों में बढ़ोतरी की गई है। वह 328 दिन अंतरिक्ष में बिताएंगी और यह किसी महिला द्वारा अंतरिक्ष में बिताया गया सबसे लंबा समय होगा। नासा और उसके आइएसएस पार्टनरों ने स्पेस स्टेशन में रुकने वाले नए चालक दल और उनका कार्यक्रम निधार्रित किया गया है।

यह भी पढें   देश के विभिन्न स्थानों में बाढ़ और भूस्खलन की संभावना

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की स्पेस यात्री जेसिका मीर पहली बार आइएसएस पहुंचेगी। वहीं, नासा के अंतरिक्ष यात्री एंड्रू मोर्गन की यात्रा में विस्तार किया गया है। बता दें कि क्रिस्टीना कोच इस साल 14 मार्च को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंची थीं और अब तैयार समय सारिणी के अनुसार वह फरवरी 2020 तक वहां रहेंगी।इससे पहले 2016-17 में अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिट्सन ने 288 दिन अंतरिक्ष स्टेशन में बिताने का रिकॉर्ड बनाया था। पुरुषों में सबसे अधिक 340 दिन स्कॉट केली ने अंतरिक्ष स्टेशन में बिताए हैं। यह रिकॉर्ड 2015-16 में बनाया गया था। अमेरिका के ह्यूस्टन में नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर में मानव अनुसंधान कार्यक्रम के मुख्य अधिकारी जेनिफर फोगार्टी ने बताया कि क्रिस्टीना के मिशन को बढ़ाना फायदेमंद हैं वह काफी समय से जिस दिशा में काम कर रही हैं उनका डाटा भविष्य में चंद्रमा और मंगल ग्रह के मिशन के लिए मददगार होगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com