Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मंत्री ही प्रदेश अध्यक्ष की दाैड में शामिल

 

काठमाडौं, २० अप्रैल

संघीय समाजवादी फोरम नेपाल प्रदेश नं २ का अधिवेशन आगामी वैशाख १३ र १४ गते लहान में हाेने जा रहा है ।

करीब ५ साै प्रतिनिधि सहभागी हाेंगे उक्त अधिवेशन से ५१ सदस्यीय ससफो प्रदेश नं २ समिति गठन किया जाने वाला है ।

प्रदेश अधिवेशन से अध्यक्ष बनने के लिए  प्रदेश नं २ के मन्त्री ही इस दौड में शामिल हैं ।  हाल प्रदेश नं २ के तदर्थ समिति के अध्यक्ष में ससफो केन्द्रीय उपाध्यक्ष रेणुकुमारी यादव हैं । सर्वसहमति हाेने पर  यादव स्वयं अध्यक्ष बनना चाह रही हैं ।

यह भी पढें   साम्प्रदायिक हिंसा रोकने में कहाँ चुक रही है सरकार ?: डॉ.श्वेता दीप्ति

ससफो  प्रदेश और स्थानीय तह कमिटी काे शत्तिशाली बनाने के बाद पार्टी के नेता भी प्रदेश तह में रुचि दिखा रहे है्। प्रदेश नं २ के आर्थिक मामला तथा याेजनामन्त्री विजय यादव और आन्तरिक मामला तथा कानुनमन्त्री ज्ञानेन्द्र यादव भी प्रदेश नं २ के अध्यक्ष पद में दाबा जता रहे हैं ।

आर्थिक मामलामन्त्री सिरहा के औरही गाँवपालिका और आन्तरिक मामलामन्त्री धनुषा के जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका से प्रदेश प्रतिनिधि के रुप मे चयनित हैं। आर्थिक मामलामन्त्री यादव ससफोे के केन्द्रीय कोषाध्यक्ष भी है् ।  ससफो के प्रदेश नं २ के सचिव शेषनारायण यादव भी अध्यक्ष के लाइन में हैं ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 25 अगस्त 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

किन्तु प्रदेश अधिवेशन में प्रतिनिधि बन कर जाने वाले नेता पार्टी काे राष्ट्रीय महाधिवेशन  के हिसाब से पुनः प्रतिनिधि बनने का प्रश्न उठ रहा है ।

ससफाे के कुछ केन्द्रीय सदस्य गाँवपालिका तथा नगरपालिका काे अधिवशेन में भी प्रतिनिधि बनकर जा चुके हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com