भैरहवा जय श्री राम के नारे से हुआ गुंजायमान, श्रीहनुमान जयंती धूम धाम से सम्पन्न
महेश गुप्ता, रुपन्देही | रुपन्देही जिला भैरहवा सिद्धार्थ नगर पालिका स्थित श्री रामजानकी हनुमान मंदिर सेवा समिति, मारवाङी सेवा समिति एवं श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा हनुमान जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमे सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। शोभा यात्रा में श्रीरामजानकी हनुमान मन्दिर समिति एवम श्री श्याम मित्र मण्डल द्वारा मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। शोभायात्रा में भक्तिमय गीतों से पूरा नगर भक्तिमय हो गया था। यात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं के द्वारा जय श्री राम के नारे से पूरा नगर गुंजायमान हो गया। इस शोभायात्रा में मुख्यरूप से श्री रामजानकी हनुमान मन्दिर समिति के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र प्रसाद रौनियार, श्री श्याम मित्र मण्डल के अध्यक्ष कृष्णा कांदू, क्षेत्र नंबर ३ के विधायक संतोष पाण्डेय, बि एन गुप्ता (बैजनाथ), पवन बर्नवाल,बिशाल गुप्ता ,श्रीचन्द जैसवाल, समाज सेवी अमित गुप्ता, मनोज अग्रहरि, श्रीराम गुप्ता, , दुर्गा गुप्ता,राजकुमार कांदू ,अजय कुमार गुप्ता ,आनन्द प्रसाद गुप्ता , शैलेष उपाध्याय , श्रवण कांदू, सुनील गुप्ता, तारकेस्वर कांदू, उर्वशी गुप्ता, गणेश गुप्ता, पूर्णवासी गुप्ता, शुभद्रा पौडेल, सिद्धार्थ नगरपालिका वड़ा नंबर 4 के अध्यक्ष मुक्तिनाथ यादव(भोला), वड़ा नंबर 6 के अध्यक्ष बिरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव सहित समिति सदस्य एवं नगर के वरिष्ठ गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे






