प्रदेश एक में मुख्यमंत्री सडक कार्यक्रम अव्यवस्थित
२१ अप्रैल, विराटनगर । प्रदेश १ सरकार ने बजेट भाषण मार्फत लाये हुए महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमन्त्री ग्रामीण सडक सुधार कार्यक्रम’ अव्यवस्थित बना हुआ है । इस कार्यक्रम के लिये मन्त्रिपरिषद द्वारा तैयार कार्यविधि अनुसार आयोजना का चयन के लिये काम नहीं हो सका है । प्रदेश सरकार द्वारा निर्मित कार्यविधि अनुसार १५ गते वैशाख के अन्दर ही योजना का चयन करना चाहिये था । आर्थिक मामिला तथा योजना मन्त्रालय का प्रवक्ता हरिहर पौडेल बताया कि मुख्यमन्त्री ग्रामीण सडक सुधार कार्यक्रम के लिये भौतिक पूर्वाधार मन्त्रालय से योजना का फाइल नहीं आया है । फिलहाल प्रदेश १ के भौतिक पूर्वाधार मन्त्रालय का जिम्मेदार शेरधन राई हैं ।
उन्होंने कहा ‘योजना क ाचयन होते ही रकम निकासा का तैयारी करेंगे,’ क्रमागत सडक आयोजना होने के कारण इस वर्ष शुरु होने पर भी आगामी वर्ष पूरी हाने की अवस्था है । पौडेल के अनुसार मुख्यमन्त्री ग्रामीण सडक कार्यक्रम अन्तर्गत प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र का एक रणनीतिक सडक निर्माण किया जायेगा । चालु आर्थिक वर्ष के बजेट में मुख्यमन्त्री ने अपने पद के साथ जोडकर लाने वाला महत्वाकांक्षी योजना के लिये ४० करोड रुपैया विनियोजन किये थे ।

